tourist places in bangkok in hindi
थाईलैंड दुनिया के खुबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। थाईलैंड में भी खासकर बैंकॉक शहर। यह शहर थाईलैंड की राजधानी है। यहां हर तरह के लोगों के लिए कुछ-न-कुछ लुत्फ उठाने के लिए है। यही वजह है कि यहां हर कोई जाना चाहता है। यहां कई खुबसूरत जगहें हैं,जहां लोग अपनी ट्रैवलिंग को खूब मजा लूट सकते हैं। इसीलिए जब भी भारत से बाहर जाना का मन करें तो निश्चित ही एक बार बैंकॉक का भी प्लान जरूर कर लें। यहां जाना है तो निश्चित ही कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में जानना भी बहुत जरूरी है।
थाईलैंड दुनिया के खुबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। थाईलैंड में भी खासकर बैंकॉक शहर। यह शहर थाईलैंड की राजधानी है। यहां हर तरह के लोगों के लिए कुछ-न-कुछ लुत्फ उठाने के लिए है। यही वजह है कि यहां हर कोई जाना चाहता है। यहां कई खुबसूरत जगहें हैं,जहां लोग अपनी ट्रैवलिंग को खूब मजा लूट सकते हैं। इसीलिए जब भी भारत से बाहर जाना का मन करें तो निश्चित ही एक बार बैंकॉक का भी प्लान जरूर कर लें। यहां जाना है तो निश्चित ही कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में जानना भी बहुत जरूरी है।
bankok ke कुछ खास tourist places के बारे में जानें।
वाट अरुण
वाट अरुण थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के सबसे खुबसूरत स्थलों में से एक है और चाओ फ्राया नदी के थोनबरी तट पर स्थित है। यहां बता दें कि थाईलैंड में 30 हजार से अधिक मंदिर या वाट हैं, इन्हीं में से कुछ बेहद दर्शनीय वाट बैंकाक में है। सूर्योदय का मंदिर कहा जाने वाला वाट अरुण राजधानी के सबसे प्रसिद्ध स्थलों में से एक है। आंखों को सुकून देने वाला यह स्थान बैंकॉक की पर्यटन सूची में सबसे ऊपर है। द ग्रैंड पैलेस के सामने शानदार तरीके से खड़े इस पवित्र स्थल में घूमना बहुत आसान है। यहां साफन टक्सिन से नदी के किनारे तक पहुंचने के लिए बोट ली जा सकती है और वहां से छोटी शटल में बैठकर सूर्योदय मंदिर तक जाया जा सकता है।
द ग्रैंड पैलेस
बैंकॉक शहर के बीचों-बीच स्थित द ग्रैंड पैलेस कई अद्भुत वास्तुकला निर्माणों वाला एक विशाल परिसर है और बैंकॉक में पर्यटकों के लिए बहुत आर्कषण का केंद्र है। 1782 के बाद यह पैलेस सियाम के राजाओं का सरकारी निवास बन गया, जो बैंकॉक के पवित्र स्थलों में से एक है और उत्कृष्ट शिल्प कौशल और रचनात्मकता का प्रतीक है। द ग्रैंड पैलेस चाओ फ्राया नदी के किनारे स्थित है, जो पर्यटकों के लिए सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर बाद साढ़े तीन बजे तक खुलता है, लेकिन एक महत्वपूर्ण बात यह है कि महल घूमने के दौरान इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि आप पूरे तन ढकने वाले कपड़े पहनें।
वाट फो
वाट फो को टैम्पल ऑफ रिक्लाईनिंग बुद्ध भी कहा जाता है और यह शहर के सबसे बड़े मंदिर परिसरों में से एक है। 46 मीटर लंबी बुद्ध की लेटी हुई प्रतिमा बैंकॉक जाने वाले हर पर्यटक के लिए बेहद आकर्षक का केंद्र रहती है। यहां यह जानना भी बेहद आवश्यक है कि वाट फो को देश में थाई मसाज के सबसे प्रतिष्ठित स्कूल के रूप में जाना जाता है। लगभग 400 सोने के पानी चढ़ी बुद्ध प्रतिमा वाले परिसर के अंदर चार मंदिरों को देखना तो बिल्कुल भी नहीं भूलना चाहिए। पारंपरिक थाई मसाज शाम के लगभग छह बजे तक होती है।
सियाम ओशन वर्ल्ड
यहां का सियाम ओशन वर्ल्ड काफी मशहूर है। तीन ओलिंपिक स्विमिंग पूल के बराबर साइज वाला और सियाम पैरागॉन शॉपिंग मॉल के दो मंजिल नीचे, सियाम ओशन वर्ल्ड एक जलीय वंडरलैंड है, जो खूब मनोरंजन करने के लिए प्रसिद्ध है। यहां बच्चों के लिए पेंगुइन को खाना खिलाना, रेफोरेस्ट जोन फीडिंग, ड्राइवर अंडरवाटर टॉक सहित कई अन्य गतिविधियां भी हैं। शीशे की तली वाली बोट में या डाइविंग सूट और 180 डिग्री के हेल्मेट के साथ सीधे डाइव लगाकर दुर्लभ जलीय जीवन के नजारे लिए जा सकते हैं। यह उन खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है, जहां लुत्फ उठाने के लिए बहुत कुछ है। पर्यटक यहां आकर खूब लुत्फ उठा सकते हैं। थाइलैंड के पहले चार मूवी थिएटर में फिल्म देखकर अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का आनंद भी यहां उठाया जा सकता है। सियाम ओशन वर्ल्ड हर रोज सुबह 10 से रात 10 बजे तक खुला रहता है।
चाटूचक मार्केट
वीकेंड में लगने वाले बाजारों व रात के बाजारों से लेकर शॉपिंग मॉल और फ्लोटिंग बाजारों तक, बैंकॉक विश्व में सबसे आकर्षक शॉपिंग अनुभव देता है। यह बाजार साउथ एशिया का सबसे बड़ा बाजार माना जाता है। यहां आठ हजार से अधिक स्टॉल हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कितना बड़ा मार्केट है। यह मार्केट सप्ताह में तीन दिन शुक्रवार से रविवार तक सुबह नौ से शाम छह बजे तक खुलता है।
सियाम पैरागौन और एमबीके
अगर, यहां जाकर आपको उच्च तकनीकी के गैजेट खरीदने हैं तो आप सियाम पैरागौन और एमबीके का रुख कर सकते हैं। यहां हाई स्ट्रीट फैशन से लेकर आधुनिक उच्च तकनीकी गैजेट, स्पोट्र्स कारों से लेकर घर के बेहतरीन सजावटी सामान खरीदा जा सकता है। इस मेगा मॉल में इंटरनेशनल ब्रांड की चीजें ही मिलती हैं। यहां दुनिया भर के व्यंजनों की एक विस्तृत रेंज भी मौजूद है। बुधवार की रात यहां फाइट नाइट होती है और सैकड़ों लोग साप्ताहिक मौय थाई किक बॉक्सिंग को देखने के लिए यहां एकत्रित होते हैं, जिसका वे खूब आनंद उठाते हैं। सियाम निरासित
सियाम निरासित दुनिया के सबसे बड़े स्टेज प्रोडक्शन में से एक है और पारिवारिक मनोरंजन के लिए जाना जाता है। यह शो थाईलैंड की आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत को दर्शाता है और 100 से अधिक कलाकारों के प्रदर्शन के लिए गिनिस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉड्र्स में भी इसका नाम शामिल है। शानदार प्रदर्शन और शुद्ध थाई भोजन का मिले-जुले रूप वाला सियाम निरासित शो संपूर्ण आनंद व मनोरंजन प्रदान करता है।
लेबुआ होटल स्काई बार
लेबुआ होटल के सिरोको रूफ टॉप रेस्टोरेंट में खाना खाना अद्भुत अनुभव की अनुभूति कराता है। होटल की 63वीं मंजिल पर स्थित सिरोको विश्व का सबसे ऊंचा रेस्टोरेंट है और बैंकॉक में सबसे प्रतिष्ठित डाइनिंग विकल्पों में से एक है। बैंकॉक शहर के शानदार दृश्यों और आकर्षक चाओ फ्राया नदी के साथ-साथ एल फ्रेस्को डाइनिंग की शानदार शाम का आनंद भी उठाया जा सकता है।
बैंकॉक की इन रोचक जानकारियों पर डालें नजर
- बैंकॉक का चाटूचक बाजार साउथ ईस्ट एशिया का सबसे बड़ा बाजार है। यहां आठ हजार से भी अधिक स्टॉल मौजूद हैं।
- वाट फो में लगभग चार सौ सोने का पानी चढ़ी बुद्ध प्रतिमा वाले परिसर के अंदर चार मंदिरों को देखने का भी अपना अलग ही अनुभव होता है।
- सियाम निरासित शो थाईलैंड की आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत को दर्शाता है और सौ से अधिक कलाकारों के प्रदर्शन के लिए गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉड्र्स में भी इसका नाम दर्ज है।



Comments
Post a Comment