चेन्नई के पिकनिक स्पॉट| chennai ke picnic spots in hindi

चेन्नई के बारे में 
चेन्नई तमिलनाडु की राजधानी है, जो भारत के दक्षिण पूर्वी तट पर बसा हुआ खुबसूरत शहर है। इसे दक्षिण भारत का "गेटवे" भी कहा जाता है। chennai picnic spot के रूप में दक्षिण भारत के पंसदीदा शहरों में से एक है। पूर्व में इसे मद्रास के नाम से भी जाना जाता था। यह देश की बड़ी आबादी वाला राज्य है। यानि देश का चौथे सबसे बड़ा राज्य है। दक्षिण भारत की अपनी अलग संस्कृति के लिए पहचाना जाता है और यही इसकी खूबी भी है कि यहां की संस्कृति पर्यटकों को अपनी तरफ खूब आकर्षित करती है। सांस्कृतिक रूप से समृद्ध होने की वजह से चेन्नई हमेशा से लोगों के लिए देश के पंसदीदा पिकनिक स्पॉट्स में शुमार रहा है। यहां संस्कृति की भरपूर झलक भी देखने को मिलती है और आधुनिक जीवन शैली भी स्वयं को सांस्कृतिक विरासत से जोड़े हुए भी नजर आती है। पयर्टकों को यहां का सांस्कृतिक परिवेश तो अपनी तरफ खींचता ही है, बल्कि गगनचुंबी इमारतें, राज्यों के विभिन्न हिस्सों में स्थित प्राचीन और पौराणिक मंदिर भी लोगों के आकर्षण और आस्था का केंद्र बने रहते हैं। 


पिकनिक स्पॉट्स की बात करें तो यहां कोली हिल्स, मरीना बीच, ब्रीजी बीच, एमजी फिल्म सिटी, अरिगनर अन्ना जूलोजिकल पार्क से लेकर कई ऐसे संग्रहालय हैं, जो लोगों को बहुत कुछ सीखने, समझने और अनुभव लेने के लिए प्रेरित करते हैं, क्योंकि इन संग्रहालयों में चेन्नई की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत की झ“ियां बेहद करीब से देखने को मिलती हैं। 
 आइए जानते हैं चेन्नई के कुछ खास पिकनिक स्पाट्स के बारे में।
 कोली हिल्स
 अगर, चेन्नई के प्रसिद्ध पिकनिक स्पाट की बात करें तो उसमें कोली हिल्स लोगों को काफी ज्यादा आकर्षित करता है। असल में, माउंटेन ऑफ डेथ कोली हिल्स एक पर्वत श्रृंखला है, जो तमिलनाडु के नामक्कल जनपद में स्थित है। यह कॉमर्शियल पर्यटन से जुड़ा तो नहीं, लेकिन अपनी प्राकृतिक संदुरता की वजह से यह लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने में हमेशा से ही अग्रणी रहा है। 
मरीना बीच
 मरीना बीच पर्यटकों में काफी प्रसिद्ध है। असल में, समुद्र तट है और चेन्नई के सबसे बड़े पर्यटकों स्थलों में शुमार है। यहां सबसे अधिक भीड़ रहती है। देश में जितने भी बीच हैं, उनकी तुलना में यहां सबसे अधिक भीड़ हर साल रिकॉर्ड की जाती है। यह समुद्र तट करीब 13 किलोमीटर दूर तक फैला हुआ है और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। लोगों को इस बीच का लंबी दूरी तक फैलाव व प्राकृतिक संदुरता खूब भाती है। दूर तक नजर टिकाते रहने पर एक अजीब खूबसूरती लोगों को बेहद प्रभावित करती है। इसीलिए हर साल हजारों पर्यटक यहां आते हैं और बीच पर खूब मौज-मस्ती करते हैं। 


 ब्रीजी बीच
 मरीना बीच जहां भीड़भाड़ की वजह से काफी रहने वाला बीच है, वहीं चेन्नई के वाल्मिीकी नगर के सुदूर ब्रीजी बीच शामिल है, जो अपनी शांति और एकांतता के लिए काफी प्रसिद्ध है। लोग यहां आकर बेहद शांति का अनुभव करते हैं। यह बीच छोटा है, लेकिन भीड़भाड़ से अभी बचा हुआ है, इसीलिए लोग यहां शाम के वक्त एकांत खोजने आते हैं और घंटों समय बीतकर वापस जाते हैं। शहर के भीड़भाड़ से परेशान लोग अक्सर यहां घूमने आते हैं। चूंकि, अधिक प्रसिद्ध नहीं होने की वजह से यहां भीड़भाड़ कम ही रहती है। इस बीच को इलियट्स समुद्र तट के रूप में भी जाना जाता है। 
 अरिगनर अन्ना जूलोजिकल पार्क
अरिगनर अन्ना जूलोजिकल पार्क भी चेन्नई के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में शामिल है। यह पार्क कांचीपूरम जिले के वंडलूर में स्थित है। यह पार्क मुख्य रूप से लोगों में वीकंड पलेस के रूप में प्रसिद्ध है। वयस्कों के साथ-साथ यहां आना बच्चे भी काफी पंसद करते हैं, क्योंकि यहां आकर उन्हें जीवों और वनस्पतियों के बारे में जानने का मौका मिलता है। बाहर के पर्यटक जब भी चेन्नई घूमने जाते हैं, तो वे इस पार्क में जाना नहीं भूलते हैं। इसीलिए इस पार्क में भीड़भाड़ भी रहती है। 
एमजी फिल्म सिटी
 एमजी फिल्म सिटी के बारे में अधिकांश लोग जानते हैं। जो नहीं जानते हैं, उनके लिए भी इसे जानना बहुत जरूरी है। असल में, एमजी फिल्म सिटी को जाने-माने तमिल एक्टर एमजी रामचंद्रन की याद में बनाया गया था। एमजी रामचंद्रन लंबे समय तक तमिलनाडु के सीएम भी रहे। इस फिल्म सिटी को 1994 में स्थापित किया गया था और इस फिल्म सिटी का प्रबंधन तमिलनाडु सरकार करती है। यह फिल्म सिटी भी लोगों को अपनी तरफ खूब आकर्षित करती है, लेकिन हाल ही में यहां एमजीआर नॉलेज पार्क भी खोला गया है, जिसके बाद पर्यटकों को यह स्थल और भी लुभाने लगा है। 
 दक्षिणांचल संग्रहालय
दक्षिणांचल संग्रहालय भारत में जीवित इतिहास संग्रहालयों में से एक है, जो देश की वास्तुकला, शिल्प, प्रदर्शन कला और जीवन शैली के उच्चतम कार्यों का संग्रहित करती है। 14 दिसंबर 1996 को इस संग्रहालय को जनता के लिए खोला गया। शिल्प व वास्तुकला के बारे में जानकारी में दिलचस्पी लेने वाले लोगों यहां अवश्य आते हैं। इसीलिए इसे भी चेन्नई के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट में से एक माना जाता है। 
विवेकानंद हाउस
यहां का विवेकानंद हाउस में लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध है। यह स्वामी विवेकानंद के अनुयायियों का प्रसिद्ध तीर्थस्थल है। विवेकानंद हाउस को आइस हाउस के नाम से भी जाना जाता है। बहुत कम लोगों को पता होगा कि जगह पर स्वामी विवेकानंद 1900 में छह स’ाह के लिए रहे थे, तभी यह लोगों के बीच प्रसिद्ध है और यहां काफी संख्या में लोग आते हैं। 


  वल्लुवार कोट्टम
 शहर से महज एक किलोमीटर की दूरी पर वल्लुवार कोट्टम नामक एक इमारत है, जिसे प्रसिद्ध तमिल कवि और संत, तिरुवल्लुवार का सम्मान में बनाया गया है। यह इमारत अपनी बेहतर वास्तुकला और योजनाबद्ध लेआउट के लिए जानी जाती है। यहां पर चेन्नई में होने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं और प्रदर्शनियों का भी आयोजन किया जाता है। इसके वातानुकूलित ऑडिटोरियम में पारंपरिक हैंडलूम और हस्तशिल्प भी प्रदर्शित किए जाते हैं। 1984 में मदर टेरेसा ने यहां कुछ पौधे लगाए थे, जिन्हें यहां देखा जा सकता है, लेकिन अब वे पत्थर पर चिह्नित हैं। 
इस्कॉन मंदिर
 चेन्नई शहर से 17 किलोमीटर की दूर दक्षिण पूर्वी तट पर भगवान कृष्ण को समर्पित शहर का सबसे बड़ा इस्कॉन मंदिर है। इस मंदिर में राधा-कृष्ण और भगवान कृष्ण के परिवार के सदस्यों की पूजा की जाती है। यह मंदिर चेन्नई के इंजंबक्कम क्षेत्र के थियगाराय नगर में स्थित है। यह इस्कॉन मंदिर भगवान कृष्ण के जीवन और उपदेशों को दर्शाता है। भगवान श्रीकृष्ण की आठ पत्नियों में से एक सत्यभामा को भी इस मंदिर परिसर में रखा गया है। इसके अलावा यह मंदिर प्राचीन कला और शिल्प को भी समेटे हुए है। 
 अष्टलक्ष्मी मंदिर
 चेन्नई शहर के बेसेंट नगर में स्थित अष्टलक्ष्मी मंदिर में जाकर देवी लक्ष्मी के दर्शन करना लोग नहीं भूलते हैं। बंगाल की खाड़ी के तट पर बना यह मंदिर एक पवित्र स्थल है। समृद्धि और विद्या की देवी अष्टलक्ष्मी के अलावा यहां देवी लक्ष्मी के अन्य आठ रूप भी हैं, जिनके नाम सांसारिक साधनों पर हैं जैसे भौतिकता साधन, उपलब्धि, समृद्धि, बहादुरी, सीखना, पोषण व संतान आदि। यह मंदिर शहर से महज 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
सैंथोम कैथेड्ल बेसिलिका
 सैंथोम कैथेड्ल बेसिलिका चेन्नई का प्रसिद्ध ऐतिहासिक तीर्थस्थल है, जो 14वीं से 15वीं शताब्दी के एडी में तत्कालीन शासनकाल पुर्तगाली द्बारा बनाया गया था। चेन्नई बीच के पास स्थित इस चर्च का नाम सेंट थॉमस के नाम पर रखा गया था, जो ईसा मसीह से प्रेरित थे। इसीलिए यह शुरू से ही पर्यटकों को आकर्षित करने वाले स्थल के रूप में प्रसिद्ध रहा है। 
कैसे पहुंचे
 चेन्नई की आवाजाही बेहद आसान है। यह रेलवे और हवाई दोनों ही यातायात साधनों से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है। 
रेल यातायात
 यदि, आप रेल यातायात के जरिए यहां पहुंचना चाहते हैं तो कहीं से भी चेन्नई सेंट्ल और चेन्नई एग्मोर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे, जो यहां के प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं। देश के लगभग सभी प्रमुख शहरों से यहां के लिए रेल उपलब्ध रहती है। इसीलिए यहां पहुंचने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होती है। 
 हवाई यात्रा
 आप यहां हवाई यात्रा के माध्यम से भी आसानी से पहुंच सकते हैं। चेन्नई अन्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा चेन्नई शहर से महज 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां हवाई यात्रा से आना काफी आसान है, क्योंकि यह देश के तीसरे सबसे व्यस्ततम हवाई अड्डों में से एक है। यहां से घेरलू और अन्तराष्ट्रीय दोनों तरह की उड़ानें उपलब्ध रहती हैं। दुनिया के विभिन्न प्रमुख शहरों के लिए एना ट्मिनल से अन्तराष्ट्रीय उड़ानें मिलती हैं। 
इन बस सेवाओं के माध्यम से भी पहुंच सकते हैं चेन्नई

  • एस.आर.एम ट्रेवल्स
  • एस.आर.एस ट्रेवल्स
  • टी.एन.एस.टी.सी
  • के.पी.एन ट्रेवल्स
  • परवीन ट्रेवल्स
  • राथिमेना ट्रेवल्स





Comments