थाईलैंड : रोमांच भरी ट्रैवलिंग के लिए मशहूर | Thailand: Romanch Bhari Traking Ke Liye Mashoor

 थाईलैंड दुनिया में एक मशहूर टूरिज्म डेस्टीनेशन के रूप में मशहूर है। असल में, यह मौज-मस्ती करने का खूबसूरत स्थल के साथ-साथ रोमांच भरी ट्रैवलिंग करने के लिए बहुत ही अच्छा स्पॉट है। यह अजूबों से भरा हुआ देश है। जो पर्यटकों को काफी रोमांचित करता है। हर तरफ नैसर्गिंक सुंदरता से भरा हुआ देश है थाईलैंड। अक्सर, देखा जाता है कि जब कोई पर्यटक कहीं घूमने जाता है तो कुछ प्रचलित जगहों का ही भ्रमण करके ही वापस आ जाता है, लेकिन वहां बहुत-सी ऐसी जगहें भी होती हैं, जहां अक्सर बहुत कम लोग जाते हैं, जबकि वे जगहें भी रोमांच से भर देने वाली होती हैं। थाईलैंड को लेकर भी यही बात प्रचलित है। यहां भी बहुत-सी ऐसी जगहें हैं, जो बहुत सारे पर्यटकों से अछूती हैं। 
कंचनाब्यूरी
 कंचनाब्यूरी भी ऐसी जगहों में से एक है, जो पर्यटकों की निगाहों से बची है। थाईलैंड में यह एक ऐतिहासिक जगह है। भले ही, जहां कम पर्यटक जाते हैं, लेकिन इस जगह का अपने-आप में एक खास महत्व है। कंचनाब्यूरी को डेविड लीन की 1957 में बनी फिल्म ब्रिज ओवर द रीवर क्वाइ से पहली बार ख्याति मिली थी, जबकि डेथ रेलवे को आज जंगी कैदियों द्बारा जान देकर बनाए जाने के रूप में याद किया जाता है। वैसे यहां घूमने जाने के लिए यह रोंगटे खड़े कर देने वाला इतिहास जान लेना ही काफी है, लेकिन दीगार बात यह है कि थाईलैंड के इस प्रांत में इसके अलावा भी बहुत कुछ जानने व समझने के लिए है। 


खाओ लाक
अगर, आप भीड़भाड़ और कॉमर्शियलाज्ड बीच से ऊब चुके हैं, लेकिन फिर भी आपको यह सब बहुत पंसद है तो खाओ लाक पहुंच जाइए। यहां के बीच विशाल और बेहद सुंदर हैं और इसके पीछे दिखते पेड़ों की हरियाली में ढके पहाड़ इनकी सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। यहां के जंगलों में झरने, पत्थरों की संरचनाएं और द्बीप बेहद अद्भुत हैं। वहीं, कुछ ही दूरी पर खाओ सोक नेशनल पार्क है, जहां दुनिया का सबसे बड़ा और अनोखा फूल रैफ्लेशिया पाया जाता है। इस नेशनल पार्क के रेन फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में आप सस्ते कीमत पर रात में स्टे कर सकते हैं। वहीं, खाओ सोक से खाओ लाक तक की ड्राइव आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। 
 सूरत थानी
 यहां सूरत थानी नाम का भी एक शहर है। सूरत थानी का अर्थ है अच्छे लोगों का शहर। प्राचीन समय में यहां इंडोनेशियाई श्रीविजय साम्राज्य का अधिकार था और इसका नाम राजा वाजिर्वुध ने रखा था। दक्षिणी थाईलैंड के सेंट्रल गल्फ कोस्ट पर स्थित यह शहर अद्भुत सौंदर्य और सभ्यता के शानदार इतिहास के चलते अपनी अलग पहचान रखता है, हालांकि आजकल इस शहर को सिर्फ लोकप्रिय तट द्बीपों के लिए पलायन करने वालों के लिए जाना जाता है। यहां के फॉरेस्ट माउंटेन और पश्चिम के ऊंचे पठार निचली घाटियों में उतरते हैं, जो पूर्वी तट में मिल जाते हैं। यहां के स्थानीय बाजार और फॉकलोर म्यूजिम जरूर घूमने जाएं, जहां से आप सस्ते आभूषण, कपड़े और ऐतिहासिक चीजें खरीद सकते हैं। 
 कोह लांटा
 कोह लांटा, क्राबी प्रांत का सबसे बड़ा द्बीप है। पूरा द्बीप फ्लैट है और आप यहां बाइक पर पूरी मस्ती कर सकते हैं। घने ट्रापिकल जंगल, नेचुरल मैंग्रोव, अलग-अलग रंगों की छटा बिख्ोरती संस्कृति और लोगों की मेहमान नवाजी के साथ-साथ खाना खाने की शानदार जगह आपके यहां बिताए पलों को यादगार बनाएगी। इस द्बीप के बीच पूरे थाईलैंड में सबसे सुंदर माने जाते हैं। इस बीच पर दूर-दूर तक फैली सफेद रेत और समुंद्र की लहरें आपके दिल को छू जाएंगी। अगर, आपको एडवेंचर करना पंसद है तो थाम खाओ मैकाओ का रुख करें। यहां आपको जंगल की गुफाएं, पहाड़ी सुरंग, कैथ्ोड्रेल आकार की ओर ले जाते संकरे रास्ते से जाने के अलावा पहाड़ों में समुद्री पानी से बने स्टैलेक्टाइट्स और स्टैलेगमाइट्स देखने का रोमांचक अनुभव होगा। इसके अलावा कोह लांटा एडवेंचर स्पोट्र्स और अपनी अद्भुत कोरल रीफ्स के लिए भी दुनिया भर में जाना जाता है। 


थाईलैंड के बारे में
 थाईलैंड दक्षिण पूर्व एशिया में एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। अधिकांश लोग इसके ऐतिहासिक, प्राकृतिक और सांस्कृतिक स्थलों में छिपी थाई पहचान को खोजने व समझने के लिए थाइलैंड जाते हैं। यह महत्वपूर्ण भी है कि थाई संस्कृति अपने-आप में बेहद मशहूर है, इसीलिए इसकी पहचान को जानना समझना भी बेहद जरूरी है। अगर, यहां जाकर इसे नहीं समझा तो फिर यात्रा पूरी कैसी कही जा सकती है। 
आमतौर पर थाईलैंड पर्यटन स्थलों की सूची और यात्रा करने के लिए जो सबसे पंसदीदा स्थान व तरीके माने जाते हैं, उनमें गोताखोरी, रेतीले समुद्र तट, उष्णकटिबंधीय द्बीप, नाइटलाइफ, पुरातात्विक स्थल, संग्रहालय, पहाड़ी जनजातियां, वनस्पति और पक्षी जीवन, महल, बौद्ध मंदिरों, कई विश्व धरोहर स्थल, थाई व्यंजन और बैंकॉक के शॉपिग मॉल शामिल हैं। यहां जाने की बात करें तो थाईलैंड के लिए सस्ती एयरलाइन टिकट हासिल करना अधिक मुश्किल नहीं है। कुल मिलाकर यहां की यात्रा आम बजट में ही आती है। थाईलैंड में फुकेत और पटाया जैसे नियमित गंतव्यों के अलावा कई छिपे हुए खजाने भी हैं। जिनके बारे में पहले ही बता दिया गया है।


उत्तरी थाईलैंड में ट्रैकिंग 
 ऊंचे पहाड़ों के प्रेमियों के लिए उत्तरी थाईलैंड के पहाड़ सबसे अच्छा स्थान है। पहाड़ियों में रहने वाले आदिवासी लोग, एशिया के सबसे रोमांचक परिदृश्य में से कुछ के माध्यम से आश्चर्यजनक ट्रैकिग अनुभव और सदी के पुराने मूल्यों और मान्यताओं से बना है उत्तरी थाईलैंड। बुलंद पहाड़ की चोटियों से ले कर अछूते द्बीपों तक थाईलैंड जितना भी ही विविध हो सकता है उतना ही विविध भी है। स्वर्ग से सुन्दर समुद्र तटों और दुनिया के सबसे अच्छी डाइविग देखने और महसूस करने के लिए दक्षिण थाईलैंड सबसे अधिक मशहूर है।







Comments